Sunday, 25 October 2026
नजर सच पर
द पब्लिक लेंस मैगज़ीन सितंबर 2026 का कवर

द पब्लिक लेंस मैगज़ीन

हर महीने, देश से जुड़ी असली कहानियां

राजनीति | समाज | शिक्षा | स्वास्थ्य | टेक्नोलॉजी | ग्राउंड रिपोर्ट | विचार

अभी पढ़ें ›
ताज़ा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़ें
BREAKING NEWS
UPPSC RO/ARO भर्ती 2026: 501 पदों पर भर्ती की तैयारी, 26 अक्टूबर से आवेदन की जानकारी फारूक अब्दुल्ला का बयान, ‘पाकिस्तान हमें बचा रहा है’; दिल्ली से न्याय मिलने पर उठाए सवाल अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहां देवनागरी में लिखा है ‘ॐ श्री गणेशाय नमः’, जानिए इतिहास घर पर ऐसे करें हार्ट रेट रिकवरी टेस्ट, एक्सरसाइज के बाद नब्ज का कम होना क्यों है जरूरी? बिहार की राजनीति में हलचल: JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए निकाला, विधायकी खत्म करने की सिफारिश 25 अक्टूबर 2026 का मूलांक भविष्यफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष, जानें करियर, धन और प्रेम का हाल 25 अक्टूबर 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल चंदौली: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना; 11 MLC सीटों पर जीत का किया दावा गाजियाबाद: हाजी सलमान प्रकरण में फरार तस्लीम गिरफ्तार, ट्रोनिका सिटी पुलिस ने की कार्रवाई अमेठी: धान के खेत में मृत मिले 16 वर्षीय किशोर का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
State · October 24, 2026 · admin

गाजियाबाद में गैरहाजिर BLO पर कार्रवाई के निर्देश, कल बूथों पर रहना होगा अनिवार्य

गाजियाबाद में मतदाता सूची विशेष अभियान के दौरान BLO की उपस्थिति के निर्देश

विशेष अभियान में अनुपस्थित पाए गए बीएलओ को प्रतिकूल प्रविष्टि और वेतन रोकने के निर्देश, 25 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर होगी ड्यूटी

गाजियाबाद: मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चल रहे विशेष अभियान में लापरवाही बरतने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। 24 अक्टूबर को अभियान के दौरान कुछ मतदेय स्थलों पर बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित रखने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर सभी संबंधित बीएलओ को अपने निर्धारित बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।

गाजियाबाद में BLO को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथ पर रहने के निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण के दौरान पात्र नागरिकों और युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

निर्देशों के मुताबिक, 25 अक्टूबर को सभी संबंधित बीएलओ सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक अपने निर्धारित बूथों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 प्राप्त करेंगे और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे।

दोबारा गैरहाजिरी पर वेतन रोकने और FIR की कार्रवाई

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई बीएलओ 25 अक्टूबर को भी अपने निर्धारित बूथ पर अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें प्रतिकूल प्रविष्टि, अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित रखने और निर्वाचन संबंधी दायित्वों में बाधा के मामले में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की सुसंगत धारा के तहत एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शामिल है।

प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों को अपने निर्वाचन संबंधी दायित्वों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

ERO और AERO करेंगे बूथों का निरीक्षण

अभियान की निगरानी के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) और संबंधित सुपरवाइजरों को बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें बीएलओ की उपस्थिति के साथ-साथ अभियान की प्रगति पर भी नजर रखनी होगी।

जिला प्रशासन का कहना है कि विशेष अभियान का उद्देश्य हर पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर देना और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *