Lucknow Janeshwar Mishra Park Incident: राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश इलाके गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुबह-सुबह चाय पीने गई एक युवती को कार सवार युवक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस और सूत्रों की जांच में इस मामले को लेकर एक चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा हुआ है।

लखनऊ. गोमती नगर के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह कोई साधारण सड़क हादसा या मामूली विवाद नहीं, बल्कि पहचान छिपाकर धोखाधड़ी और रिलेशन से जुड़ा गंभीर मामला है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती बुधवार सुबह-सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर एक टपरी पर चाय पीने पहुंची थी। उसी दौरान एक कार में सवार शाहनवाज नाम का युवक कुछ अन्य युवतियों के साथ वहां चाय पीने पहुंचा।

‘यश ठाकुर’ बनकर धोखे में रखा, युवती ने पहचाना तो किया विरोध
चाय की टपरी पर शाहनवाज को देखते ही युवती उसे पहचान गई। आरोप है कि आरोपी शाहनवाज खुद को ‘यश ठाकुर’ बताकर युवती के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था। जब युवती को उसकी असली पहचान (शाहनवाज) का पता चला, तो उसने मौके पर ही इस धोखाधड़ी का कड़ा विरोध किया।
विरोध करने पर कार से मारी टक्कर, आरोपी फरार
पहचान उजागर होने और युवती द्वारा विरोध करने पर मौके पर ही विवाद बढ़ गया। इसके बाद गुस्साए आरोपी शाहनवाज ने अपनी कार से युवती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शाहनवाज अपनी कार में सवार होकर मौके से तुरंत फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।


Leave a Reply