Sunday, 25 October 2026
नजर सच पर
द पब्लिक लेंस मैगज़ीन सितंबर 2026 का कवर

द पब्लिक लेंस मैगज़ीन

हर महीने, देश से जुड़ी असली कहानियां

राजनीति | समाज | शिक्षा | स्वास्थ्य | टेक्नोलॉजी | ग्राउंड रिपोर्ट | विचार

अभी पढ़ें ›
ताज़ा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़ें
BREAKING NEWS
UPPSC RO/ARO भर्ती 2026: 501 पदों पर भर्ती की तैयारी, 26 अक्टूबर से आवेदन की जानकारी फारूक अब्दुल्ला का बयान, ‘पाकिस्तान हमें बचा रहा है’; दिल्ली से न्याय मिलने पर उठाए सवाल अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहां देवनागरी में लिखा है ‘ॐ श्री गणेशाय नमः’, जानिए इतिहास घर पर ऐसे करें हार्ट रेट रिकवरी टेस्ट, एक्सरसाइज के बाद नब्ज का कम होना क्यों है जरूरी? बिहार की राजनीति में हलचल: JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए निकाला, विधायकी खत्म करने की सिफारिश 25 अक्टूबर 2026 का मूलांक भविष्यफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष, जानें करियर, धन और प्रेम का हाल 25 अक्टूबर 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल चंदौली: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना; 11 MLC सीटों पर जीत का किया दावा गाजियाबाद: हाजी सलमान प्रकरण में फरार तस्लीम गिरफ्तार, ट्रोनिका सिटी पुलिस ने की कार्रवाई अमेठी: धान के खेत में मृत मिले 16 वर्षीय किशोर का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
State · October 21, 2026 · admin

बलरामपुर में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा, राप्ती नदी में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं

Balrampur Durga Visarjan Shobhayatra at Rapti River

ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने दी विदाई, सदर विधायक पलटू राम, डीएम और एसपी समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के बाद विजयादशमी पर बलरामपुर नगर में देवी प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जय मां दुर्गा पूजा केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और मां दुर्गा के जयकारों के बीच भक्तों ने नम आंखों से देवी प्रतिमाओं को विदाई दी। इसके बाद राप्ती नदी के तट पर विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

वीर विनय चौराहे से रवाना हुई शोभायात्रा

नगर और आसपास के क्षेत्रों की देवी प्रतिमाएं वीर विनय चौराहे पर एकत्र हुईं। यहां सदर विधायक पलटू राम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू और समिति के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवा झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।

शोभायात्रा सराय फाटक, सब्जी मंडी, बर्तन मंडी, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, देवी दयाल तिराहा, बड़ा पुल, नई बाजार, चौक और मेजर चौराहे से होते हुए कालीथान के रास्ते राप्ती नदी के तट पर पहुंची। यहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

ढोल-नगाड़ों पर थिरके युवा, जयकारों से गूंजा नगर

शोभायात्रा के दौरान युवा ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते और अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल रहा। मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को विदाई दी। विसर्जन का सिलसिला देर तक जारी रहा।

विधायक, डीएम और एसपी समेत कई अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता गेल्हापुर महंत बृजानंद महराज ने की। मुख्य अतिथियों में सदर विधायक पलटू राम, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रताप सिंह शामिल रहे।

विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, अपर जिलाधिकारी संदीप केला, शिव नारायण सिंह, सदर एसडीएम मनोज कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और समिति के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू तथा कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि के पक्षकार राजेंद्र सिंह, संरक्षक डॉ. कौशल्या गुप्ता और समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभासदों का भी स्वागत किया गया।

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

अतिथियों ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।

कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला ने किया। इस अवसर पर संजय शर्मा, डॉ. तुलसीश दुबे, महामंत्री राम कृष्ण सिंह लड्डू, अंकुर चौहान, डॉ. अजय सिंह पिंकू, संजय श्रीवास्तव, डीपी सिंह, बाबू लाल, संदीप मिश्रा, अवधेश पाण्डेय और गौरव मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *