गृह विभाग ने 10 अक्टूबर को जारी की अधिसूचना, अरवल और पटना में भी बदले पुलिस अधिकारियों के पद
पटना। बिहार में पुलिस महकमे के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग की ओर से 10 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, पांच IPS अधिकारियों समेत छह पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में 1998 बैच के IPS अधिकारी रत्न संजय को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अरवल और पटना के पुलिस पदों पर भी नई तैनाती की गई है।
रत्न संजय को ADG विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी
1998 बैच के IPS अधिकारी रत्न संजय को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था, बिहार का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इससे पहले वह पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।
इसी बैच की IPS अधिकारी कासे सुहिता अनुपम को अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें इस पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इससे पहले वह ADG विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
किरण कुमार गौरख जाधव बने अरवल के SP
प्रशासनिक फेरबदल के तहत IPS अधिकारी किरण कुमार गौरख जाधव को अरवल का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) के पद पर तैनात थे।
वहीं, अरवल की पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी को अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है।
चन्द्र प्रकाश को पटना मध्य की कमान
2019 बैच के IPS अधिकारी चन्द्र प्रकाश को पटना का नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना के समादेष्टा के पद पर तैनात थे। उनके पास साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी था।
वहीं, पटना मध्य की नगर पुलिस अधीक्षक ममता कल्याणी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना का समादेष्टा नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply