हरियाणा के फरीदाबाद के सीही गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे की सूचना सामने आई है। करीब ढाई साल की बच्ची के बोरवेल में गिरने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि सरकारी बोरवेल का काम चल रहा था, इसी दौरान बच्ची उसमें गिर गई।
घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही दमकल विभाग की टीम और राहत-बचाव दल को भी मौके पर बुलाया गया।
बच्ची को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन
फिलहाल बच्ची को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी की जा रही है।
अभी बच्ची की स्थिति और रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतिम परिणाम की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। जैसे ही प्रशासन या राहत-बचाव टीम की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट सामने आता है, उसे खबर में अपडेट किया जाएगा।


Leave a Reply