Sunday, 25 October 2026
नजर सच पर
द पब्लिक लेंस मैगज़ीन सितंबर 2026 का कवर

द पब्लिक लेंस मैगज़ीन

हर महीने, देश से जुड़ी असली कहानियां

राजनीति | समाज | शिक्षा | स्वास्थ्य | टेक्नोलॉजी | ग्राउंड रिपोर्ट | विचार

अभी पढ़ें ›
ताज़ा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़ें
BREAKING NEWS
UPPSC RO/ARO भर्ती 2026: 501 पदों पर भर्ती की तैयारी, 26 अक्टूबर से आवेदन की जानकारी फारूक अब्दुल्ला का बयान, ‘पाकिस्तान हमें बचा रहा है’; दिल्ली से न्याय मिलने पर उठाए सवाल अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहां देवनागरी में लिखा है ‘ॐ श्री गणेशाय नमः’, जानिए इतिहास घर पर ऐसे करें हार्ट रेट रिकवरी टेस्ट, एक्सरसाइज के बाद नब्ज का कम होना क्यों है जरूरी? बिहार की राजनीति में हलचल: JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए निकाला, विधायकी खत्म करने की सिफारिश 25 अक्टूबर 2026 का मूलांक भविष्यफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष, जानें करियर, धन और प्रेम का हाल 25 अक्टूबर 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल चंदौली: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना; 11 MLC सीटों पर जीत का किया दावा गाजियाबाद: हाजी सलमान प्रकरण में फरार तस्लीम गिरफ्तार, ट्रोनिका सिटी पुलिस ने की कार्रवाई अमेठी: धान के खेत में मृत मिले 16 वर्षीय किशोर का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
National · October 17, 2026 · admin

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा, 17 की मौत और 30 घायल

कोलकाता चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसा

चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का एक हिस्सा टूटकर गिरा, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। चोरबागान सर्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के दुर्गा पूजा पंडाल में एक हिस्सा टूटकर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्टर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं।

घटना सप्तमी की शाम की बताई जा रही है। उस समय मां दुर्गा के दर्शन के लिए पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच पंडाल का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

घायलों को इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

दुर्गा पूजा के दौरान हुए इस हादसे के बाद राहत और उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। हादसे की परिस्थितियों और नुकसान से जुड़ी अन्य आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *