स्लीपर बसों के सुरक्षा मानकों की सघन जांच, बस बॉडी कोड और आपातकालीन निकास व्यवस्था पर विशेष जोर
लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बसों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया। ऑपरेशन कवच 3.0 के तहत की गई इस कार्रवाई का पर्यवेक्षण अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) के. सिंह गौर ने किया। अभियान के दौरान कुल 17 बसों का चालान किया गया, जबकि 5 बसों को निरुद्ध किया गया।
स्लीपर बसों के सुरक्षा मानकों की सघन जांच
अभियान में उप परिवहन आयुक्त, लखनऊ परिक्षेत्र, आरटीओ प्रवर्तन लखनऊ और लखनऊ जनपद की प्रवर्तन टीमें शामिल रहीं। संयुक्त टीमों ने स्लीपर बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान बस बॉडी कोड के मानकों, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन निकास की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। अभियान का उद्देश्य बसों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच करना और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना रहा।
चालक, परिचालक और यात्रियों की काउंसिलिंग
प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान बस चालकों, परिचालकों और यात्रियों की काउंसिलिंग भी की गई। उन्हें सुरक्षा मानकों के पालन, किसी अप्रिय स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। अभियान में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत 17 बसों के चालान किए गए और 5 बसों को निरुद्ध किया गया।



Leave a Reply