Sunday, 25 October 2026
नजर सच पर
द पब्लिक लेंस मैगज़ीन सितंबर 2026 का कवर

द पब्लिक लेंस मैगज़ीन

हर महीने, देश से जुड़ी असली कहानियां

राजनीति | समाज | शिक्षा | स्वास्थ्य | टेक्नोलॉजी | ग्राउंड रिपोर्ट | विचार

अभी पढ़ें ›
ताज़ा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़ें
BREAKING NEWS
UPPSC RO/ARO भर्ती 2026: 501 पदों पर भर्ती की तैयारी, 26 अक्टूबर से आवेदन की जानकारी फारूक अब्दुल्ला का बयान, ‘पाकिस्तान हमें बचा रहा है’; दिल्ली से न्याय मिलने पर उठाए सवाल अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहां देवनागरी में लिखा है ‘ॐ श्री गणेशाय नमः’, जानिए इतिहास घर पर ऐसे करें हार्ट रेट रिकवरी टेस्ट, एक्सरसाइज के बाद नब्ज का कम होना क्यों है जरूरी? बिहार की राजनीति में हलचल: JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए निकाला, विधायकी खत्म करने की सिफारिश 25 अक्टूबर 2026 का मूलांक भविष्यफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष, जानें करियर, धन और प्रेम का हाल 25 अक्टूबर 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल चंदौली: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना; 11 MLC सीटों पर जीत का किया दावा गाजियाबाद: हाजी सलमान प्रकरण में फरार तस्लीम गिरफ्तार, ट्रोनिका सिटी पुलिस ने की कार्रवाई अमेठी: धान के खेत में मृत मिले 16 वर्षीय किशोर का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
Assembly Elections 2027 · October 23, 2026 · admin

सुलतानपुर शिक्षक MLC चुनाव में 84.17% मतदान, 16 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद

सुलतानपुर शिक्षक MLC चुनाव में मतदान केंद्र पर वोट डालते शिक्षक मतदाता

भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी और सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी के बीच मुख्य मुकाबला, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

सुलतानपुर: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में सुलतानपुर जिले के 84.17 प्रतिशत शिक्षक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे 16 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। मुख्य मुकाबला भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी और सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी के बीच माना जा रहा है। स्थानीय प्रत्याशी शिव श्याम यादव भी शिक्षकों के बीच चर्चा में रहे। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

2,679 में से 2,255 शिक्षकों ने डाले वोट

जिले में मतदान के लिए कुल 11 मतदेय स्थल बनाए गए थे। इनमें दो मतदान स्थल जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में और नौ ग्रामीण क्षेत्रों में थे। जिले के कुल 2,679 शिक्षक मतदाताओं में से 2,255 ने मतदान किया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।

भाजपा-सपा समेत 16 प्रत्याशी मैदान में

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी और सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी के अलावा 14 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। निर्दलीय उम्मीदवारों में अजय सिंह, अजीत कुमार सिंह, दिनेश कुमार मिश्रा, देव भास्कर तिवारी, डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी, पंकज कुमार सिंह, राकेश कुमार तिवारी, डॉ. राकेश सिंह, राजीव यादव, डॉ. राजेश पांडेय, राम प्रताप राम, डॉ. शारदेंदु कुमार त्रिपाठी, शिव श्याम यादव और सत्यपाल सिंह शामिल हैं।

अब सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।

अखंडनगर में सबसे ज्यादा मतदान

मतदान केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, अखंडनगर में 424 में से 372 शिक्षकों ने वोट डाले। अन्य मतदान केंद्रों पर दर्ज मतदान का विवरण इस प्रकार रहा:

मतदान केंद्रकुल मतदातापड़े वोट
अखंडनगर424372
जयसिंहपुर360309
राजकीय इंटर कॉलेज, बूथ 123507422
राजकीय इंटर कॉलेज, बूथ 124352298
कादीपुर307248
लंभुआ165147
बल्दीराय255213
कूरेभार3834
दोस्तपुर7859
करौंदीकला12794
प्रतापपुर कमैचा6659

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *