Sunday, 25 October 2026
नजर सच पर
द पब्लिक लेंस मैगज़ीन सितंबर 2026 का कवर

द पब्लिक लेंस मैगज़ीन

हर महीने, देश से जुड़ी असली कहानियां

राजनीति | समाज | शिक्षा | स्वास्थ्य | टेक्नोलॉजी | ग्राउंड रिपोर्ट | विचार

अभी पढ़ें ›
ताज़ा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़ें
BREAKING NEWS
UPPSC RO/ARO भर्ती 2026: 501 पदों पर भर्ती की तैयारी, 26 अक्टूबर से आवेदन की जानकारी फारूक अब्दुल्ला का बयान, ‘पाकिस्तान हमें बचा रहा है’; दिल्ली से न्याय मिलने पर उठाए सवाल अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहां देवनागरी में लिखा है ‘ॐ श्री गणेशाय नमः’, जानिए इतिहास घर पर ऐसे करें हार्ट रेट रिकवरी टेस्ट, एक्सरसाइज के बाद नब्ज का कम होना क्यों है जरूरी? बिहार की राजनीति में हलचल: JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए निकाला, विधायकी खत्म करने की सिफारिश 25 अक्टूबर 2026 का मूलांक भविष्यफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष, जानें करियर, धन और प्रेम का हाल 25 अक्टूबर 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल चंदौली: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना; 11 MLC सीटों पर जीत का किया दावा गाजियाबाद: हाजी सलमान प्रकरण में फरार तस्लीम गिरफ्तार, ट्रोनिका सिटी पुलिस ने की कार्रवाई अमेठी: धान के खेत में मृत मिले 16 वर्षीय किशोर का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
State · September 17, 2026 · admin

UPPCS मेन्स 2025 का रिजल्ट घोषित: 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल, 814 पदों पर होनी है भर्ती

UPPCS Mains Result 2025 Declared: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/वरिष्ठ प्रवर अधीनस्थ सेवा (UPPCS) मेन्स परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक कुल 2,297 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है, जो अब चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी इंटरव्यू (साक्षात्कार) में शामिल होंगे।

प्रयागराज. यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है। आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इस बार प्रशासनिक सेवा के कुल 814 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए पदों के मुकाबले करीब तीन गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा की मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में प्रदेश भर से कुल 10,284 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

यूपी पीसीएस 2025: मुख्य आंकड़े एक नजर में

विवरणआंकड़े / संख्या
कुल विज्ञापित पद814 पद
मुख्य परीक्षा में शामिल उम्मीदवार10,284 अभ्यर्थी
इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवार2,297 अभ्यर्थी
अगला चरणइंटरव्यू / साक्षात्कार (शीघ्र तिथियां होंगी जारी)

जल्द जारी होगा इंटरव्यू शेड्यूल

आयोग की ओर से सफल घोषित किए गए 2,297 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान जल्द ही अलग से किया जाएगा। साक्षात्कार प्रयागराज स्थित आयोग के मुख्यालय में आयोजित किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवश्यक दस्तावेज (Documents Verification) तैयार रखें और आधिकारिक अपडेट्स के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अंतिम पड़ाव पर कड़ा मुकाबला

814 पदों के लिए 2,297 उम्मीदवारों का इंटरव्यू के लिए चुना जाना यह दर्शाता है कि इस बार अंतिम चयन के लिए मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है। औसतन एक पद के लिए 3 उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करेंगे। ऐसे में मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब पर्सनालिटी टेस्ट और साक्षात्कार की तैयारी ही अफसर बनने के सपने को साकार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *