लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। बीजेपी के 8 और समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवारों ने राज्यसभा में जगह बनाई है। लखनऊ में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को निर्वाचन प्रमाणपत्र भी दिए गए।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए कुल 10 उम्मीदवार मैदान में बचे थे। दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज होने के बाद बीजेपी के 8 और सपा के 2 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई।
प्रकाश पाल ने कहा, जनता की समस्याएं सदन में उठाऊंगा
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने अपनी राजनीतिक यात्रा और आगे की जिम्मेदारी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले 36 सालों से पार्टी के विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी उठा रहा हूं।‘
प्रकाश पाल ने आगे कहा, ‘अब सदन में देश की जनता की समस्या उठाने का काम करूंगा।‘
बीजेपी के 8 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
- विद्यासागर सोनकर
- प्रियंका सिंह रावत
- गोपी कृष्ण पांडेय
- धर्मपाल सिंह
- राधाकांत ओझा
- प्रकाश पाल
- राम प्रताप सिंह चौहान
- श्रुति गंगवार
समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
- प्रो. रामगोपाल यादव
- धनराज परिमल नाथवानी
इस तरह उत्तर प्रदेश की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई। नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र मिलने के बाद अब सबकी नजर संसद के उच्च सदन में उनकी भूमिका पर रहेगी।



Leave a Reply