Sunday, 25 October 2026
नजर सच पर
द पब्लिक लेंस मैगज़ीन सितंबर 2026 का कवर

द पब्लिक लेंस मैगज़ीन

हर महीने, देश से जुड़ी असली कहानियां

राजनीति | समाज | शिक्षा | स्वास्थ्य | टेक्नोलॉजी | ग्राउंड रिपोर्ट | विचार

अभी पढ़ें ›
ताज़ा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़ें
BREAKING NEWS
UPPSC RO/ARO भर्ती 2026: 501 पदों पर भर्ती की तैयारी, 26 अक्टूबर से आवेदन की जानकारी फारूक अब्दुल्ला का बयान, ‘पाकिस्तान हमें बचा रहा है’; दिल्ली से न्याय मिलने पर उठाए सवाल अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहां देवनागरी में लिखा है ‘ॐ श्री गणेशाय नमः’, जानिए इतिहास घर पर ऐसे करें हार्ट रेट रिकवरी टेस्ट, एक्सरसाइज के बाद नब्ज का कम होना क्यों है जरूरी? बिहार की राजनीति में हलचल: JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए निकाला, विधायकी खत्म करने की सिफारिश 25 अक्टूबर 2026 का मूलांक भविष्यफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष, जानें करियर, धन और प्रेम का हाल 25 अक्टूबर 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल चंदौली: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना; 11 MLC सीटों पर जीत का किया दावा गाजियाबाद: हाजी सलमान प्रकरण में फरार तस्लीम गिरफ्तार, ट्रोनिका सिटी पुलिस ने की कार्रवाई अमेठी: धान के खेत में मृत मिले 16 वर्षीय किशोर का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम
Assembly Elections 2027 · October 17, 2026 · admin

वैश्य समाज को टिकट देने वाली पार्टी के साथ खड़ा होगा समाज: प्रभात साहू

वैश्य समाज राजनीतिक भागीदारी को लेकर प्रभात साहू और पदाधिकारियों की पत्रकार वार्ता

राजकुमार गुप्ता बोले, आजादी के बाद से राजनीतिक भागीदारी में नहीं मिला उचित प्रतिनिधित्व, आगामी चुनावों में हक के लिए एकजुट होने का आह्वान

महराजगंज (रायबरेली)। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर वैश्य समाज ने अपनी आवाज बुलंद की है। महराजगंज कस्बे में शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू की राइस मिल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में समाज के पदाधिकारियों ने राजनीतिक दलों से योग्य वैश्य प्रतिनिधियों को टिकट देने की मांग की। प्रभात साहू ने कहा कि जो पार्टी वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को चुनाव लड़ने का अवसर देगी, समाज उसके साथ खड़ा होगा।

राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की मांग

राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद से वैश्य समाज को राजनीतिक भागीदारी में अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहा है और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेगा। राजकुमार गुप्ता ने समाज के लोगों से राजनीतिक रूप से संगठित होने और अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।

‘टिकट देने वाली पार्टी के साथ खड़ा होगा समाज’

चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि व्यापार और अर्थव्यवस्था में वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले में समाज को अपेक्षित अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वैश्य समाज के 20 से 30 हजार मतदाता हैं। प्रभात साहू ने राजनीतिक दलों से विधानसभा चुनाव में समाज के योग्य प्रतिनिधियों को टिकट देने की मांग की, ताकि वे सदन में पहुंचकर समाज से जुड़े मुद्दों को उठा सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो राजनीतिक दल वैश्य समाज के प्रतिनिधियों को आगे बढ़ाएगा और उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देगा, समाज उसके साथ खड़ा होगा।

बैठकों के जरिए समाज को संगठित करने की पहल

प्रभात साहू ने बताया कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों के जरिए समाज को संगठित करने और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता मजबूत करने और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

ये लोग रहे मौजूद

पत्रकार वार्ता में सुमन्त गुप्ता, रमेश कुमार अग्रहरी, विजय रस्तोगी, आर.बी. वैश्य, फूलचंद अग्रहरि, शिव शरण साहू, त्रिवेणी लाल गुप्ता और हेमंत वैश्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता के दौरान वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने आगामी चुनावों में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और योग्य प्रतिनिधियों को अवसर देने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *