Tuesday, 25 August 2026
BREAKING NEWS
बांग्लादेश में संवैधानिक बदलाव की आहट: 23वें राष्ट्रपति बने मिर्जा फखरुल, नई सरकार ने कैबिनेट विस्तार से दिए बड़े राजनीतिक संकेत यूपी में चुनावी गहमागहमी के बीच बढ़ा सुरक्षा घेरा: सीएम योगी, अखिलेश और मायावती समेत 52 दिग्गजों को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 की घोषणा: देशभर के 48 उत्कृष्ट शिक्षक होंगे सम्मानित, 5 सितंबर को राष्ट्रपति मुर्मू देंगी राष्ट्रीय पुरस्कार दिल्ली: सर गंगाराम अस्पताल के हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा की मौत, कमरे में मिली लाश; वजह तलाश रही पुलिस आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा और लापरवाही पर योगी सरकार का बड़ा चाबुक: 866 अस्पतालों पर कार्रवाई, ₹8.53 करोड़ की पेनल्टी ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर दिल्ली की बड़ी छलांग: 200 नई ई-बसों को हरी झंडी, 5000 के पार हुआ बेड़ा ‘दिमागी नक्सल’ पर मचे घमासान के बीच BJP की नई टीम का ऐलान, स्मृति-राम माधव की वापसी से इंडी गठबंधन में खलबली
Gen Z · August 21, 2026 · admin

ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर दिल्ली की बड़ी छलांग: 200 नई ई-बसों को हरी झंडी, 5000 के पार हुआ बेड़ा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त, हाई-टेक और समावेशी बनाने की दिशा में रेखा गुप्ता सरकार ने एक साथ कई बड़े कदम उठाए हैं। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 200 नई ज़ीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर बेड़े में शामिल किया। इन नई बसों के सड़कों पर उतरते ही दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 5,000 के पार पहुँच गई है। वहीं, दिल्ली परिवहन निगम (DTC) का कुल बस बेड़ा अब बढ़कर लगभग 6,800 हो गया है, जिसमें 4,938 इलेक्ट्रिक और 1,750 सीएनजी बसें शामिल हैं।

नई ई-बसों की खासियतें और 2028-29 का मेगा विज़न

बेड़े में शामिल की गई 200 नई बसों में 12 मीटर लंबी 88 लो-फ्लोर एयर-कंडीशंड बसें और 9 मीटर लंबी 112 ‘DEVI’ इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028-29 तक दिल्ली में ई-बसों की संख्या बढ़ाकर 14,000 तक पहुंचाने का है।

बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा मानक:

1.प्रत्येक बस में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे, जीपीएस (GPS) और रियल-टाइम बस ट्रैकिंग सिस्टम।

2.दिव्यांग यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए विशेष रैंप और नीलिंग मैकेनिज्म।

3.बसों के पैनिक बटन को सीधे दिल्ली पुलिस के 112 PCR इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम से जोड़ा गया है।

4.महिलाओं के लिए 56 स्पेशल ई-बस सेवाएं: सुरक्षा का नया चक्रव्यूह

कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए 56 स्पेशल लेडीज ई-बस ट्रिप की शुरुआत की गई है 30 ‘लेडीज स्पेशल’ ट्रिप (15 हाई-डिमांड रूट): यह सेवा रिहायशी इलाकों को आईटीओ, दिल्ली सचिवालय, कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस, एम्स, साउथ एक्सटेंशन, करोल बाग, आरके पुरम और कश्मीरी गेट जैसे बड़े कमर्शियल और एडमिनिस्ट्रेटिव हब से जोड़ेगी। 26 ‘यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल’ (U-SPL) ट्रिप (13 रूट): दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख कॉलेजों-हिंदू, रामजस, दौलत राम, एसआरसीसी, एलएसआर, गार्गी, हंसराज, एआरएसडी और देशबंधु कॉलेज के लिए छात्राओं को सीधी और सुरक्षित कनेक्टिविटी मिलेगी। 112 PCR से सीधे जुड़ेगा पैनिक बटन Ladies Special बसों में महिला पुलिसकर्मियों और होमगार्ड्स की तैनाती रहेगी। पैनिक बटन को सीधे 112 PCR सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता मौके पर पहुंचेगी।- रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री

दिल्ली-करनाल अंतरराज्यीय ई-बस कॉरिडोर की शुरुआत

दिल्ली और हरियाणा के बीच अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दिल्ली-करनाल ई-बस सेवा शुरू कर दी गई है, कश्मीरी गेट (महाराणा प्रताप ISBT) से हरियाणा के करनाल के बीच 133 किमी लंबे कॉरिडोर पर रोजाना 10 ट्रिप (दोनों दिशाओं में) होंगी। कश्मीरी गेट से करनाल तक का किराया ₹212 तय किया गया है। सिंघु बॉर्डर, राई, बहालगढ़, मुरथल, गन्नौर, समालखा, पानीपत, घरौंडा और मधुबन प्रमुख स्टॉपेज बनाए गए हैं, इससे पहले DTC सोनीपत, रोहतक, पानीपत, धारूहेड़ा और बरौत के लिए भी ई-बस सेवाएं शुरू कर चुकी है।

राजघाट डिपो-1 में ₹5.50 करोड़ की लागत से बना हाई-कैपेसिटी EV चार्जिंग स्टेशन

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए राजघाट डिपो-1 पर एक अत्याधुनिक पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया है, 240 किलोवाट (kW) क्षमता वाले चार अल्ट्रा-फास्ट चार्जर लगाए गए हैं, जिनसे बसों के साथ-साथ हैवी कमर्शियल वाहन और ई-कारें भी चार्ज हो सकेंगी। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 1,600 kVA का कॉम्पैक्ट सब-स्टेशन और एचटी-एलटी पैनल स्थापित किया गया है।

परिवहन मंत्री का संदेश –

हमारा लक्ष्य सिर्फ बसों की संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि एक ऐसा सस्टेनेबल और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार करना है जो हर नागरिक, विशेषकर महिलाओं और दिव्यांगों के लिए आसान और आरामदायक हो।

-डॉ. पंकज कुमार सिंह, परिवहन मंत्री, दिल्ली सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *